Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुस्तकों को दोस्त बनाएं : अशोक कुमार

Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग के सीनियर विंग में मंगलवार को डेल कार्नेगी की रचित पुस्तक "हाउ टू विन फ्रेन्ड्स एण्ड इनफ्लूएन्स पीपुल" की समीक्षा की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन विनोबाभावे विश्वविद्यालय प्रबंधन विभाग के एसोसिएट्स प्रोफेसर डॉ. सरोज रंजन, अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज दांग और विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रिंसिपल ने अपने उद्घाटन भाषण में किताबें पढ़ने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने प्रभावी तरीके से दोस्त बनाने के बारे में पुस्तक में वर्णित विभिन्न कारकों पर भी प्रकाश डाला. प्रतियोगिता के जज डॉ. सरोज रंजन, डॉ. नीरज दांग और विद्यालय की वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षिका किरण मिश्रा थीं. इसे भी पढ़ें:जावेद">https://lagatar.in/ravichandran-ashwin-hit-back-at-javed-miandads-statement-said-this-is-not-possible/">जावेद

मियांदाद के बयान पर रविचंद्रन अश्विन का पलटवार, कहा- ऐसा संभव नहीं

प्रथम स्थान पर रहे वरदान कुमार

कक्षा 8वीं से 11वीं तक के 14 प्रतिभागियों ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए. पुस्तक समीक्षा के विजेताओं में प्रथम स्थान नौंवी-ए के वरदान कुमार, द्वितीय स्थान नौवीं-जी के सृष्टि रंजन और तृतीय स्थान कक्षा-11वीं-डी के महीप ने प्राप्त किया. सांत्वना पुरस्कार नौवीं-जी की अयांशी विंध्य ने जीता. पुस्तक समीक्षा में कक्षा अष्टम-एफ के भानु प्रताप ने भी प्रभावी तरीके से अपने विचारों को रखा. जजों ने अपने फीडबैक में प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने छात्रों को किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया. क्योंकि किताब पढ़ना रचनात्मकता बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है. कार्यक्रम का संचालन आईसी रीडिंग क्लब की अनन्या मुखोपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन किरण मिश्रा ने किया. शांति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-218-sis-promoted-to-inspector-rank-paran-parade-organized-at-the-end-of-training/">जमशेदपुर

: 218 एसआई का इंस्पेक्टर रैंक में हुआ प्रमोशन, प्रशिक्षण के समापन पर पारण परेड आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही