Search

 
 
 

एनडीए प्रत्याशी प्रकाश राम को विजयी बनायें: मुरली प्रसाद

 
Latehar: लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने लातेहार विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी प्रकाश राम को विजयी बनाने की अपील की है. उन्होंने जिला मुख्याालय के बाबानगरी समेत अन्य‍ कई इलाकों मे लोगों से जनसंपर्क कर प्रकाश राम को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की. प्रसाद ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टावचार में लिप्त है. सरकार के सीएम और अन्या दूसरे मंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार का सफाया हो जायेगा. आरएसएस के जिला संघ चालक सह वरीय अधिवक्ता राजमणी प्रसाद ने भी कहा कि आने वाला समय भाजपा का है. पिछले पांच सालों में झारखंड बहुत पीछे चला गया है. कन्हाहई पासवान ने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और प्रकाश राम का कोई विकल्पा नहीं है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम एक बार फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में लायें. हेमंत सोरेन सरकार को भी लोगों ने मौका दिया, लेकिन यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashed-out-at-mahavikas-aghadi-mva-vehicle-has-no-tyres-no-brakes-women-are-being-abused/">पीएम

मोदी महाविकास अघाड़ी पर बरसे,  कहा, एमवीए की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, महिलाओं को गाली दी जा रही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही