Search

 
 
 

सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करें : सत्यानंद भोक्ता

 
Hazaribagh: प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला 20 सूत्री सत्यानंद भोक्ता ने सोमवार को बैठक की. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं जिला योजना समिति की बैठक हजारीबाग समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा अधिकारी विभागीय कार्यों एवं जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन करें. अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय बना कर विभागीय कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएं. योजना का लाभ समाज के निचले स्तर तक सही व पारदर्शी तरीके से पहुंचे. यही हमारी अपेक्षा है. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-will-come-to-deoghar-on-july-12-raghuvar-das/">देवघर

आएंगे 12 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी- रघुवर दास
उन्होंने कहा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता बनाएं एवं समाज के निचले तबके तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं. साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करें. बैठक में प्रभारी मंत्री के अलावा बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बरकट्ठा विधायक अमित सिंह, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बगोदर विधायक विनोद सिंह, सांसद व विधायक प्रतिनिधि, ज़िला स्तरीय विभागों के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सीतामढ़ी">https://lagatar.in/sitamarhi-two-chinese-nationals-arrested-several-items-including-seven-mobiles-recovered/">सीतामढ़ी

: दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, सात मोबाइल सहित कई सामान बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही