Search

 
 
 

कांग्रेस की गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचाएं: निसार खान

 
Ranchi : जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी निसार खान ने कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में पांच न्याय युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के साथ पच्चीस गारंटी कार्ड को गठबंधन के कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से नमामि गंगे, एक सौ स्मार्ट सीटी, सस्ता गैस सिलेंडर, दो करोड़ युवाओं को रोजगार, बेटी बचाओ, बुलेट ट्रेन, किसानों की आय दोगुना, पांच ट्रिलियन इकॉनमी, परिवार के लिए मकान, पैंतीस रूपए लीटर पेट्रोल का पर्दाफाश करने की अपील की. कहा कि इस समय देश का लोकतंत्र और डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखी गई संविधान खतरे में है, उसे बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील भी की. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-gave-mantra-for-victory-to-manish-jaiswal/">पीएम

मोदी ने मनीष जायसवाल को दिया जीत का मंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही