Search

 
 
 

धनबाद को 22 जनवरी तक राममय और 27 तक मोदीमय बनाएं- बाबूलाल

 

बैठक में जुटे तीन लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के दिग्गज

Dhanbad : भाजपा की क्लस्टर स्तर की बैठक शुक्रवार को धनबाद के पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्रीराम व अन्य विग्रहों की प्राणप्रतिष्ठा यानी 22 जनवरी तक जिले को राममय और 27 जनवरी तक मोदीमय बनाने का लक्ष्य रखा गया.  बैठक में धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व पूर्व सांसद उपस्थित थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024 चुनावी वर्ष है, जो भाजपा व कार्यकर्ताओं के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है. 27 जनवरी को हर्ल कारखाना सिंदरी में उद्घाटन के बाद बलियापुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी से अभी से जुट जाने की अपील की. कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता दूरदराज के क्षेत्रों में जाएं और जनसभा में ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं. इसके पूर्व 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार करने की अपील की. साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता को लेकर भी रणनीति बनाई गई.

क्लस्टर स्तर की बैठक में दिग्गजों का लगा जमावड़ा

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर जी, महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री प्रवीण वर्मा व बालमुकुंद सहाय, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, बोकारो विधायक विरंचि नारायण, रागिनी सिंह, गणेश मिश्रा, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, सत्येंद्र कुमार, धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो के अलावा अन्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cbi-team-investigated-in-sbi-barhet-branch-for-the-second-day/">साहिबगंज

: सीबीआई टीम ने एसबीआई बरहेट शाखा में दूसरे दिन भी की जांच-पड़ताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही