- कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा
मुख्यमंत्री कृषि ऋण राहत योजना में लापरवाही नहीं चलेगी
सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि ऋण राहत योजना में किसी भी हाल में लापरवाही नहीं बरतें. चिन्हित पात्र किसानों को मुख्यमंत्री कृषि ऋण राहत योजना का लाभ अवश्य पहुंचाएं. कृषि ऋण माफी के वैसे लाभुक जो छूटे हुए हैं, उनकी वस्तुस्थिति एकत्र कर ऐसे सभी जरूरतमंद किसानों को लाभ पहुंचाएं. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वितरित किए गए पशुओं का बीमा अनिवार्य करें. कमेटी बनाकर पशु बीमा इंश्योरेंस में पहुंच रही बाधाओं को दूर करें. वैसी पशु बीमा कंपनी, जिन्होंने लापरवाही बरती है, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें.प्रत्येक जिले में फर्टिलाइजर स्टॉकिस्ट बनाएं
सीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री पशु विकास योजना के तहत पशु बीमा हेतु राज्य सरकार ने 12 करोड़ रुपए का प्रीमियम भरा है, परंतु पशु बीमा का लाभ राज्य के किसानों को नहीं मिल पा रहा है. पशु बीमा का लाभ अनिवार्य रूप से किसानों के मिले यह हर हाल में सुनिश्चित करें. कहा कि हमारे किसान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी मुश्किल से निवेश करते हैं. किसानों को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखें. खरीफ फसल हेतु बीज वितरण एवं फर्टिलाइजर सप्लाई का कार्य ससमय पूरा करें. वितरण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें. राज्य के प्रत्येक जिले में फर्टिलाइजर स्टॉकिस्ट बनाएं. यूरिया, डीएपी सहित अन्य फर्टिलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें – तय">https://lagatar.in/settle-the-cases-of-rejection-of-filing-in-due-time-cm/">तयसमय में दाखिल खारिज के मामले निपटाएं : सीएम [wpse_comments_template]
Leave a Comment