Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिव को गुरु बनाकर जीवन सफल बनाएं : मल्लार

Latehar : सदर प्रखंड के पतरिया चोटाग ग्राम में शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर शिव शिष्य नुनू मल्लार ने कहा कि सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं प्राचीन भारत का गौरव लौटाने के ल‍िए शिव को अपना गुरु बनाएं. शिव को गुरु बनाने से जीवन सफल होता है. उन्होंने समाज में हो रहे जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए आगे आने की अपील ग्रामीणों से की. कहा कि शिव से विमुख होने वाले कभी सुखी नहीं हो सकते हैं. रिपू प्रजापति ने कहा कि शिव सभी दुखों का नाश करने वाले हैं. शिव से बड़ा कोई गुरु नहीं है. शिव गुरुओं के गुरु हैं. अपने आप को उनके चरणों में समर्पित कर दो. शिव शिष्या अंजु देवी ने कहा कि शिव से क्षमा याचना मांगने से सभी अपशगुन नष्ट हो जाते हैं, जीवन सफल हो जाता है. शिव को अपनाने से सत्य व बुदि्ध का विकास होता है. मौके पर रामसेवक प्रसाद, अरुण विश्वास, उदय यादव, प्रीतम प्रजापति, शीला देवी, गीता देवी, अंजू देवी, सुशीला देवी, शीला देवी, गीता देवी समेत काफी संख्या में शिव शिष्य उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : ब‍िहार">https://lagatar.in/8-people-died-again-due-to-spurious-liquor-in-bihar-14-serious-6-blinded/">ब‍िहार

में जहरीली शराब से फ‍िर मरे 8 लोग, 14 गंभीर, 6 की गई आंखें  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही