Search

 
 
 

गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए लोगों को जागरुक करेंः नगर आयुक्त

 
Ranchi: नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उन्होंने 53 वार्डों के लिये तैयार किये गये सभी टीम को निर्देश दिया कि आम नागरिकों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के प्रति जागरुक करें. उन्होने कहा कि झिरी में गेल की ओर से 150 टीपीडी वाले सीबीजी प्लांट की जानकारी लोगों को दें. कहा कि बल्क वेस्ट के लिये स्रोत का पृथक्ककरण के लिये प्रेरित करें तथा तैयार किये गये. 370 बीडब्लूजी की सूची के हर एक छोटे बड़े प्रतिष्ठानों में स्रोत पृथक्करण के लिये प्रेरित करें. मौके पर उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, सभी नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, अभियंतागण, सुपरवाइजर, इंफोर्समेंट टीम व कर्मी शामिल थे. नगर आयुक्त के निर्देश  -सभी टीम अपने आवंटित वार्ड में अवस्थित सब्जी मार्केट-मंडी में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था के लिये साइन बोर्ड लगायें. -सभी वार्ड के होटल, रेस्टोरेंट व अन्य कामर्शियल भवनों को गीला व सूखा कचरा अगल-अलग रख कर निगम की गाड़ियों को देने का निर्देश दें. -जो निर्देश के बावजूद मिक्स कचरा देता है, उसके यहां से कचरे का उठाव बंद कर दें. -नागरिकों से अपील किया कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों में हरा व नीला डस्टबीन रखें. नीला में सूखा व हरा में गीला कचरा रख कर दें. इसे भी पढ़ें – पुष्पा">https://lagatar.in/pushpa-2-affected-by-eclipse-telangana-mla-files-complaint/">पुष्पा

2 पर लगा ग्रहण, तेलंगाना विधायक ने दर्ज करायी शिकायत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही