Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क से दूरी रख कर बनाएं पूजा पंडाल : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त ने की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश अगलगी से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने का निर्देश भड़काऊ या अश्लील गाने बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई Ramgarh: आगामी दुर्गा पूजा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने सभी समिति के सदस्यों को सड़क से दूरी पर पंडाल बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पूजा समितियों को अपने-अपने वॉलेंटियर की सूची थाना को देने का भी निर्देश दिया. बैठक के दौरान पूजा समिति सदस्यों को अगलगी की समस्याओं से निपटने हेतु पूजा पंडाल के पास उचित मात्रा में बालू, पानी इत्यादि का प्रबंध रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था सुदृढ़ एवं अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पंडाल से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर पार्किंग स्थल चिन्हित करने तथा पंडाल में प्रवेश एवं निकासी हेतु महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वारा बनाने काे कहा. इसके अलावा भड़काऊ या अश्लील गाने नहीं बजाने, पंडालों में सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी उपायुक्त ने निर्देश दिया. वहीं, किसी प्रकार की अनियमितता या परेशानी आने पर यथाशीघ्र जिला कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी पुलिस प्रशासन को सूचित करने कहा गया है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-ddc-reviewed-revenue-collection-works-including-2-news/">रामगढ़

: डीडीसी ने राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा की समेत 2 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/12rc_m_164_12102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करें : एसपी

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने पर्व को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने शांति समिति एवं विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों से किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर प्रथम दृष्टया उस पर विश्वास नहीं करने एवं तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी थाना व जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखने एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने अथवा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-minors-are-speeding-through-vehicles-flouting-rules/">कोडरमा

: नाबालिग वाहनों से भर रहे फर्राटे, नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही