Search

बीजेपी प्रभारी तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे, सचिवालय घेराव को सफल बनाने की अपील

Ranchi: प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. यह सरकार अपने भ्रष्टाचार,वादा खिलाफी ,तुष्टिकरण के कारण जनता की नजरों में गिर चुकी है. उन्होंने कहा कि इस सरकार को युवाओं ,गरीबों,किसानों,महिलाओं, पिछड़ों,आदिवासी,दलितों की आह लग चुकी है. यह सरकार अपने कृत्यों से ही गिरने को तैयार है. उन्होंने कहा कि मुट्ठी भींच कर इस सरकार को अपदस्थ करने का संकल्प लीजिए और अपने अपने जिम्मेवारियों को पूरा कीजिए. बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि किसी कार्यक्रम की सफलता के पीछे कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेवारी को तन्मयता से पूरा करने का आह्वान किया. कहा कि व्यवस्था के कार्यकर्ताओं के व्यवहार का असर सुदूर क्षेत्रों से आए लोगों पर पड़ता है. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रत्येक विभाग की क्रमवार जानकारी ली. तैयारी की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, बालमुकुंद सहाय, दीपक बंका, सुबोध सिंह गुड्डू, संजीव विजय वर्गीय, अरुण झा, मुनचुन राय,चंदन कुमार, बबन गुप्ता, सूरज चौरसिया, पंकज शहदेव,अंचल तिवारी,रविनाथ किशोर,सतीश सिन्हा सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- किशोरगंज">https://lagatar.in/6-accused-arrested-in-kishoreganj-firing-case-loaded-pistol-seized/">किशोरगंज

में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल जब्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp