Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर हाल में बिजली व्यवस्था सुचारू करें : महाप्रबंधक

  • रांची जीएम ने बिजली व्यवस्था और राजस्व को लेकर की बैठक
  • 19 से 22 जून तक ग्रामीण व शहरी इलाकों में ओटीएस कैंप
Ranchi : महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी के अंदर गर्मी को देखते हुए हर हाल में बिजली की उपलब्धता रहनी चाहिए. उन्होंने रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा के बिजली अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के अंदर भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इस बीच झारखंड बिजली वितरण कंपनी ने अपने सभी कार्यपालक अभियंताओं को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है. शनिवार को रांची डिवीजन के सभी कार्यपालक अभियंताओं और बिलिंग कंपनी के अधिकारियों को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है. रांची अंचल में इस महीने वसूली का लक्ष्य तय किया गया. वहीं 19 से 22 जून तक गांव से लेकर शहरी इलाकों में ओटीएस कैंप आयोजित की जायेगी.

राजस्व वसूली के लिए तय किए गये लक्ष्य

बिजली अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है. रांची अंचल के लिए इस महीने 85 करोड़ व गुमला के लिए चार करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा गया है. सोमवार से सभी इलाकों में बकाया वसूली अभियान शुरू किया जाएगा. वसूली के लिए दस जगहों के लिए कुल 90 टीमों का गठन किया गया है. अभियान के दौरान गांव में 5000, जबकि शहरी इलाके में 10 हजार से ऊपर के बकायेदार की बिजली काटी जाएगी.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchis-senior-journalist-ajay-kukreti-honored-in-uttarakhand/">रांची

के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुकरेती उत्तराखंड में सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही