Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराएं अवगत : बिरंची नारायण

हेमंत सरकार की नाकामयाबियों को भी बताएं, 25 मई से माहभर चलेगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान आम से खास लोगों तक संपर्क साधने की दी गई सलाह एक से 22 जून तक संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करेंगे भाजपाई Hazaribagh : भाजपा कार्यालय अटल भवन में रविवार को झारखंड विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सह बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं. 25 मई से माहभर भाजपा का जनसंपर्क अभियान चलेगा. इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के पदाधिकारी इस अभियान में शामिल होकर मोदी सरकार के अब तक के किए गए कार्यों से आम से लेकर खास लोगों को बताएं. साथ ही जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े कार्यों के बारे में आम राय लें. वहीं जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें. साथ ही हेमंत सरकार की नाकामयाबियों से भी लोगों को वाकिफ कराएं. उन्होंने बताया कि एक से 22 जून तक संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत प्रभावशाली व्यक्तियों, खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद व अन्य प्रसिद्ध परिवारों से मिला जाएगा. इसे भी पढ़ें :वेतन">https://lagatar.in/three-lakh-coal-workers-of-the-country-are-happy-due-to-wage-settlement-citu/">वेतन

समझौता होने से देश के तीन लाख कोयला मजदूरों में हर्ष : सीटू

झारखंड में हर वर्ग के लोग सुकून से जिंदगी जी सकेंगे- रविंद्र राय

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा झारखंड में ऐसा वातावरण बनाएगी, जिसमें हर वर्ग के लोग सुकून की जिंदगी जी सकेंगे. जिन उम्मीदों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अलग झारखंड राज्य बनाया था, उनके सपनों को साकार करना है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव और संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने की.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मांडू विधायक जेपी पटेल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांवरमल अग्रवाल, प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, सुनील कुमार साहू, दामोदर सिंह, राजेश सहाय, सुनील मेहता, राजेश गुप्ता, रमेश ठाकुर, उमा पाठक, जयनारायण प्रसाद, नंदलाल मेहता, केपी ओझा, सुरेश चंद्रवंशी, विनोद भगत, शिव शंकर गुप्ता, भैया बांके बिहारी, गणेश यादव, अर्जुन साहू, कुमकुम देवी, बिजुल देवी, आरती कौशल, प्रियंवदा, श्वेता सिन्हा, सेवालाल महतो, अंबिका सिंह, डॉक्टर बालेश्वर महतो, विपिन सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा, बंधन यादव, खेमलाल महतो, विवेक बरियार, मुकेश कुमार सिंह, बद्री नारायण सिंह, कर्मचारी साव, मुरारी सिंह, किशोर मंडल, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र गुप्ता, बसंत नारायण, सुमन कुमार पप्पू, भुवनेश्वर पटेल, अनिल सिन्हा,इं दर नारायण कुशवाहा, दीपक नाथ सहाय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/robbery-in-chandwa-dacoits-looted-cash-and-jewelry-injured-girl/">चंदवा

में डकैती, नगद और जेवरात लूट ले गए डकैत, बच्ची को किया घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही