Search

मतदाताओं को करें जागरूक : उपायुक्त

जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक में डीसी ने अधिकारियों व कर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश स्वीप कोर कमेटी के गठन के उद्देश्यों की दी जानकारी Ramgarh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई. इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने जिला स्तर पर स्वीप कोर कमेटी के गठन के उद्देश्यों को बताया. साथ ही कमेटी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी आवश्यक जानकारियां दी. उपायुक्त ने बड़कागांव एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने को लेकर स्वीप के तहत विशेष योजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों में चुनाव कार्यों में लगे अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल के जवानों आदि से भी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने-अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-deputy-commissioner-reviewed-development-works/">रामगढ़

: विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्लोगन तैयार करने को कहा

उपायुक्त ने कहा कि बड़कागांव एवं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वैसे मतदान केंद्र, जहां पिछली बार के निर्वाचन के दौरान मतदान प्रतिशत कम रहा था, उन्हें चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से उन क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं. उपायुक्त ने आगामी लोकसभा आम निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदान संबंधित स्लोगन तैयार करने को कहा. साथ ही स्लोगन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय व कार्यक्रम के अनुसार #टैग लगाने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपयुक्त ने मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड रांची द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रचार करने काे कहा. साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की इन प्रतियोगिताओं में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्वीप के माध्यम से आगामी लोकसभा निर्वाचन में प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को लेकर वर्तमान समय में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा एवं रचनात्मक तरीके से करने को कहा. इसे भी पढ़ें-केजरीवाल">https://lagatar.in/ed-reached-court-against-kejriwal-bjp-said-the-uncrowned-king-of-corruption-keeps-running-away-from-investigation/">केजरीवाल

के खिलाफ कोर्ट पहुंची ईडी, भाजपा ने कहा, भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह जांच से भागते रहता है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//