Search

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव को पड़ा भारी, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग कैंसिल की

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ रहा है. मालदीव सरकार ने भले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया. लेकिन मालदीव पर आम से खास लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आम लोगों ने एक्स पर #BycottMaldives पोस्ट कर रहे हैं. कई लोगों ने मालदीव में अपनी छुट्टियां बिताने का प्लान कैंसिल कर दिया है. वहीं अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनी ने भी मालदीव पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है.

भारत के समर्थन में खड़ी हुई भारती की बड़ी ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी

कंपनी के को फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है. निशांत पिट्टी ने लिखा कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है. EaseMyTrip के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने #ChaloLakshadweep के साथ लक्षद्वीप यात्रा अभियान शुरू किया है. उन्होंने लिखा कि लक्षद्वीप का पानी और समुद्रतट मालदीव/सेशेल्स जितने अच्छे हैं. आगे लिखा कि @EaseMyTrip इस प्राचीन गंतव्य को बढ़ावा देने के लिए अनोखे विशेष ऑफर लेकर आयेगा, जहां  हमारे प्रधानमंत्री @नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है!

मालदीव सरकार ने मरियम शिउना समेत 3 मंत्री को किया निलंबित

दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप दौरे पर गये थे. इसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर मालदीव की कुछ फोटो शेयर की थी. उन्होंने भारतीयों से अपील भी की थी कि वह इस आइलैंड पर घूमने का प्लान करें. इसके बाद मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना समेत कई राजनेताओं ने इस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. हालांकि आलोचना होने के बाद मरियम शिउना ने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था. इस टिप्पणी के बाद विवाद पैदा हो गया. भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था. इस पर मालदीव सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मरियम शिउना, उप मंत्री (परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय) हसन जिहान और उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मालशा को निलंबित कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp