Search

 
 
 

रामगढ़ को नंबर वन विधानसभा बनाना प्राथमिकता: ममता देवी

 
Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत बारलोंग पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुंदरूखुर्द में डीएमएफटी मद से लगभग 36 लाख की लागत से बनने वाले चहारदीवारी निर्माण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. इसी को लेकर यहां चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास के मायने में रामगढ़ विधानसभा को नंबर वन विधानसभा बनाउंगी. इसके लिए पूरी तरह से मैं तत्पर हूं. इस दौरान उन्होंने संवेदक को ससमय गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया. मौके पर पूर्व मुखिया खिरोधर बेदिया, हीरालाल महतो, माणिक पटेल, बिनोद करमाली, रंजीत करमाली, गौरीशंकर महतो सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/mahakumbh-prayagraj-ayodhya-varanasi-jam-everywhere-yogis-instructions-to-officials-deal-with-the-jam/">महाकुंभ

: प्रयागराज- अयोध्या-वाराणसी, हर कहीं जाम ही जाम, योगी का अधिकारियों को निर्देश, जाम से निबटें
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही