Search

 
 
 

पलामू: नगर निगम क्षेत्र को सुंदर बनाना हमारी प्राथमिकता - आलोक

 
Medininagar: डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने चैनपुर तालाब रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप तालाब सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन कर शिलापट का अनावरण कर किया. विधायक ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता में है और पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा. आने वाले दो से तीन महीने में जो सड़क अधूरे पड़े हैं या जर्जर हैं उन्हें दुरुस्त करने का काम किया जाएगा. विधायक ने कहा कि आरओबी से सेमरा माइंस तक लगभग छह करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा. उद्घाटन के दौरान पूर्व उप मेयर मंगल सिंह ने कहा कि धार्मिक जगह पर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा. चैनपुर को सवारने का काम नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है. बता दें कि तालाब सुंदरीकरण एवं पार्क के लिए एक करोड़ 74 लख रुपए खर्च की जा रही है और कार्य के संवेदक आलोक माथुर हैं. मौके पर रूपेश कुमार, भोला पांडे, पूर्व प्रमुख विजय प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद, चंदू नागेंद्र प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, दिनेश प्रधान, बुलबुल तिवारी, ज्ञानधन चौरसिया, अमलेश चौरसिया, मनोज दास समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-jewelry-shop-robbery-case-ssp-suspends-seven-policemen-including-two-sub-inspectors/">रांची

ज्वेलरी शॉप लूटकांड : SSP ने दो सब इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही