Search

 
 
 

साल के अंतिम दिन मलाइका अरोड़ा ने कही अपने दिल की बात

 
Lagatardesk : एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने नए साल से पहले साल 2024 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ बाते कही है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौडा नोट लिखा. मैं 2024 से नफरत नहीं करती, लेकिन ये साल मुश्किलों भरा था,  बदलाव भी आएं और बहुत कुछ सीखने के लिए मिला. इस साल ने मुझे बताया कि कैसे पलक झपकते ही जिंदगी बदल जाती है. ये भी सिखाया कि खुद पर विश्वास करना कितना जरूरी है लेकिन, सबसे बढ़कर इसने मुझे यह समझाया कि मेरा स्वास्थ्य, चाहे शारीरिक, या मानसिक, सबसे ज़्यादा मायने रखता है ऐसी कई चीज़ें हैं  जो मैं अभी भी समझ नहीं पाई हूं . मुझे भरोसा है कि बीते वक्त के साथ मुझे उन चीजों के होने की वजह भी समझ आ जाएगी. क्योंकि जो भी होता है उसके पीछे कोई ना कोई वजह होती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-8-33.jpg">

class="size-full wp-image-995453 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-8-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

साल 2024 में एक्ट्रेस ने अपने पिता को खोया है

दरअसल मलाइका ने इसी साल अपने पिता को खोया है. उनके  पिता अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया था.जिससे एक्ट्रेस को सदमा पहुंचा था. वह इस गम से उभरी ही थी कि अर्जुन कपूर साथ उनका ब्रेकअप हो गया. फिलहाल एक्ट्रेस सिंगल हैं और अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं .  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही