Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में मलेरिया का प्रकोप नहीं के बाराबर, फिर भी सतर्क रहें : सिविल सर्जन

Dhanbad : विश्व मलेरिया दिवस पर धनबाद (Dhanbad) जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 अप्रैल को जागरूकता रैली निकाली गई है. इसमें एनसीसी कैडेट्स, सहिया सहित स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ो कर्मचारी शामिल रहे सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने धनबाद सीएचसी कार्यालय परिसर में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक, कोर्ट मोड़ होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. सिविल सर्जन ने कहा कि धनबाद जिले में मलेरिया के मामले नहीं के बराबर हैं.  इसके बावजूद लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.  मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता ही एकमात्र उपाय है. अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें.  यदि पहले से पानी जमा है, तो उसमें केरोसिन या जला हुआ मोबिल डाल दें. मोबिल डालने से पानी में पनप रहे मच्छर मर जाएंगे. एनसीसी कैडेट्स बुलबुल कुमारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के आसपास में गंदा पानी का जमाव न होने दें. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. मलेरिया बचाव का यही सबसे सटीक उपाय है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-governments-welfare-schemes-will-reach-every-village-brajendra/">धनबाद

: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव में पहुंचाएंगे- ब्रजेंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही