Search

 
 
 

मलावी के उपराष्ट्रपति का विमान लापता, मौत की आशंका, तलाश जारी

 
 सैन्य विमान की तलाश में जुटे सैनिक Blantyre (Malawi) : अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को लेकर जा रहा सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया. उस विमान में साउलोस चिलिमा के अलावा देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी  समेत 10 लोग सवार थे. सैनिक पर्वतीय जंगलों में लापता सैन्य विमान की तलाश कर रहे हैं.  सैन्य विमान से संपर्क साधने की भी कोशिश की जा रही है. हालांकि अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है.  राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने इस बात की जानकारी दी. राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह हृदय विदारक स्थिति है. हम सभी चिंतित हैं. लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं विमान का पता लगाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा हूं. मैं यह उम्मीद भी रख रहा हूं कि सभी लोग जीवित बचेंगे.’

खराब मौसम की वजह से हवाईअड्डे पर ना उतरकर वापस लौट गया था विमान

जानकारी के अनुसार. उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था. इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था. लेकिन खराब मौसम की वजह से विमान नहीं उतरा और वापस लौट गया. इसके कुछ देर बाद वायु यातायात नियंत्रक का विमान से संपर्क टूट गया और कुछ ही देर बाद विमान रडार की पहुंच से बाहर हो गया. सैन्य विमान से संपर्क साधने की भी कोशिश की जा रही है. हालांकि अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है.   ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि विमान क्रैश में उपराष्ट्रपति की मौत हो गयी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही