Search

 
 
 

मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट: प्रणय सेमीफाइनल में हारे, भारत का अभियान खत्म

 
Kuala Lumpur, 9 जुलाई (भाषा): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गये. हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस ने तीन गेम में उन्हें मात दी. प्रणय ने एक गेम की बढ़त गंवा दी और उन्हें फिर से सेमीफाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा. वह एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में एनजी का लोंग से 21-17 9-21 17-21 से हार गये. इसे भी पढ़ें-समीर">https://lagatar.in/is-samir-oraons-statement-an-attack-on-the-existence-and-honor-of-tribals-rakesh-sinha/">समीर

उरांव का बयान कहीं आदिवासियों के अस्तित्व और सम्मान पर हमला तो नहीं : राकेश सिन्हा

प्रणय का एनजी के साथ रिकॉर्ड 4-4 बराबरी पर था

मैच से पहले प्रणय का एनजी का लोंग के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 4-4 से बराबरी पर था. वह पिछली तीन भिड़ंत पर हांगकांग के खिलाड़ी पर भारी पड़े थे. वह पहले गेम में अच्छी पकड़ बनाये थे लेकिन फिर अपनी लेंथ से जूझने के कारण कई सहज गलतियां कर बैठे. प्रणय ने पहले गेम में 5-3 से बढ़त से शुरूआत की. वह ब्रेक तक चार अंक आगे थे. पर प्रणय ने 17-13 तक चार अंक की बढ़त बनाये रखी. हालांकि फिर इसके बाद दो अंक गंवा बैठे लेकिन जल्द ही चार गेम प्वाइंट का मौका हथियाकर गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में प्रणय ने शटल पर नियंत्रण खोया

दूसरे गेम में प्रणय को शटल पर नियंत्रण बनाने में दिक्कत हो रही थी जिसका हांगकांग के खिलाड़ी ने फायदा उठाकर ब्रेक तक छह अंक की बढ़त बना ली. फिर भी प्रणय की गलतियां जारी रही और यह गेम एनजी का लोंग के नाम रहा. मैच निर्णायक गेम में पहुंचा जिसमें प्रणय शुरू में थोड़ा नियंत्रण बनाये हुए थे और 8-3 से आगे हो गये थे. लेकिन प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले नौ में से आठ अंक हासिल कर ब्रेक तक दो अंक की अहम बढ़त बनाये रखी. प्रणय ने रैलियों में तेजी लाने की कोशिश की लेकिन हांगकांग के खिलाड़ी ने 16-12 की बढ़त बनायी. प्रणय ने हालांकि इसे 16-17 कर दिया, पर प्रतिद्वंद्वी ने लंबी रैली जीतने के बाद तीन मैच प्वाइंट हासिल कर मैच जीत लिया. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/ed-raids-on-15-people-including-pankaj-mishra-rs-5-32-crore-recovered-so-far/">BREAKING:

पंकज मिश्रा समेत 15 लोगों के ठिकानों पर ED रेड, अबतक 5.32 करोड़ रुपये बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही