Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में उतरेगा माले : दीपंकर भट्टाचार्य

Advertisement
Advertisement
31अगस्त व 1 सितंबर को महाराष्ट्र में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक  Ranchi : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की. कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में उतरेगा और भाजपा- आजसू गठबंधन को हरायेगा. माले विधायक कामरेड विनोद सिंह झामुमो प्रत्याशी के नामांकन में शामिल थे. दीपंकर ने बताया कि आगामी 31अगस्त-1 सितंबर को महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में गठबंधन के दल भावी रणनीति पर विचार करेंगे. मौके पर माले राज्य सचिव मनोज भक्त और विंदू विनोद सिंह भी उपस्थित थे.

मणिपुर में सरकार के संरक्षण में हिंसा जारी

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मणिपुर में 4 महीने के बाद भी शांति- सद्भाव नहीं है. राहत शिविरों में न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं हैं. मणिपुर को घाटी और पहाड़, मैतेई और कुकी, हिंदू और इसाई में बांट दिया गया है. वहां सरकार के संरक्षण में हिंसा जारी है. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद का अपमान किया है. मोदी जी को संसद में मणिपुर पर बयान के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. मोदी जी को सत्ता में बने रहने से मतलब है. देश से कोई मतलब नहीं है. मणिपुर से हरियाणा तक हिंसा का तांडव किया जा रहा है.

 गांव- गांव अभियान चला रहा है माले

हरियाणा में खट्टर, मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी ही कानून हैं. जब बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार हुए, तो बजरंग दल, विहिप और भाजपा कह रहे हैं कि वे बिट्टू बजरंगी को नहीं जानते. पर दुनिया जानती है कि वे भाजपा में क्या हैसियत रखते थे. वे इस संविधान को औपनिवेशिक उत्पाद बताते हैं और नये संविधान लाने की बात कर रहे हैं. भाकपा-माले इन्हीं सवालों को लेकर गांव गांव अभियान चला रहा है. इतनी महंगाई, इतनी बेरोजगारी है और सरकार सार्वजनिक उद्यमों को बेच रही है. इसे भी पढ़ें – लातेहार">https://lagatar.in/latehar-latehar-got-two-silver-and-three-bronze-medals-in-the-national-karate-championship/">लातेहार

: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में लातेहार को मिले दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही