Search

हटिया ग्रिड में आयी खराबी, तीन घंटे तक 282 फीडरों से ठप रही बिजली

  • हटिया ग्रिड के 150 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आई समस्या, नामकुम ग्रिड भी हुआ प्रभावित 
Ranchi : हटिया ग्रिड-2 में बुधवार को दोपहर में खराबी आ गयी. इसके कारण नामकुम ग्रिड में भी असर पड़ा. इसके कारण रांची के 93 सबस्टेशनों से करीब दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. हटिया ग्रिड-2 में 150 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पियर) क्षमता वाली पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी. जिसके कारण ब्रेक डाउन की स्थिति हो गई थी. शुरू में डेढ़ घंटे का ग्रिड में शर्ड डाउन लेना पड़ा. इस वजह से रांची सर्किल के 282 फीडरों में करीब दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी. निर्धारित अवधि में मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने और बीच में जंपर में समस्या आने के बाद फिर से ग्रिड में समस्या आ गई. इससे रांची सर्किल के 93 सब स्टेशनों से क्रमवार तीन घंटे के लिए लोड शेडिंग करने की नौबत आ गई.

लोग बिन बिजली गर्मी से परेशान रहे

हटिया 2 ग्रिड नामकुम ग्रिड से जुड़ा रहने के कारण नामकुम ग्रिड से होने वाली बिजली आपूर्ति में भी समस्या आ गई. लोड कम होने के कारण नामकुम ग्रिड से संबंधित पावर सब स्टेशनों से बिजली कटौती करते हुए बिजली सप्लाई की गई. अचानक बाधित बिजली आपूर्ति होने से रांची शहर में हाहाकार मच गया. लोग बिन बिजली गर्मी से परेशान रहे. कई मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही. जबकि अन्य इलाकों में उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि 10-15 मिनट के अंतराल में बिजली की आंख मिचौनी हुई. यह सिलसिला शाम चार बजे तक बना रही. इसके बाद कुछ देर बाद दुरुस्त हो गया. लेकिन शाम में ओवर लोड की समस्या आई. जिसके कारण आधे से एक घंटे के अंतराल में क्रमवार दर्जनों मोहल्लों में बिजली कटौती कर आपूर्ति की गई. यह सिलसिला देर रात तक बनी रही और लोग गर्मी से बेहाल रहे.

ये क्षेत्र रहे प्रभावित

कांके रोड, हरमू, किशोर गंज, पुन्दाग, हटिया, रातू, रातू रोड, मधुकम, कांके, पिठोरिया, गांधी नगर, पहाड़ी मंदिर एरिया, कुम्हार टोली, जयप्रकाश नगर, केशव नगर, दीनदयाल नगर, मोरहाबादी, हरमू रोड, अपर बाजार, सेवा सदन पथ, पुरानी रांची, अशोक नगर, डोरंडा, नामकुम, कोकर, कांटा टोली, बरियातू सहित शहर के कई क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली संकट रहा. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/amrit-pharmacy-started-in-sadar-hospital-after-rims/">रिम्स

के बाद अब सदर अस्पताल में अमृत फॉर्मेसी की हुई शुरुआत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp