Search

हटिया ग्रिड में खराबीः आधी रांची में घंटों गुल रही बिजली

Ranchi: रविवार की शाम अचानक हटिया ग्रिड में तकनीकी खराबी आ गई. इसके कारण इमरजेंसी शट डाउन लेना पड़ा. इसके कारण आधी रांची में एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. अचानक बिजली कटौती से सैकड़ों मोहल्लों में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई. एक से डेढ़ घंटे कई मोहल्लों में बिजली गुल रही. उमस भरी गर्मी की शाम में लोग बिजली नहीं रहने से परेशान रहे. लोग गर्मी से बेहाल रहे. इसके कारण हरमू, अरगोड़ा, कटहल मोड़, पुंदाग, हरमू रोड, किशोरगंज, रातू रोड, पिस्का मोड़, मधुकम, पहाड़ी मंदिर, कुम्हार टोली, हेहल, हेसल, मोरहाबादी, कांके रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ठप रही. इसे पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/medical-team-reached-odisha-on-the-instructions-of-cm-hemant-soren-four-injured-were-sent-home-lagatar/">सीएम

हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओडिशा पहुंची मेडिकल टीम, चार घायलों को भेजा गया घर

लो वोल्टेज से केतारी बगान के लोग परेशान

चुटिया के केतारी बगान में सुबह में लो वोल्टेज की शिकायत की गई. इससे करीब 100 कनेक्शनधारी प्रभावित रहे. वहीं, शाम में लोड शेडिंग के कारण छह बजे से घंटों बिजली गुल रही. इससे पूरे मोहल्ले में अंधेरा पसरा रहा और लोगों के रात्रि दैनिक कार्य प्रभावित रहे. गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए और मोहल्ले में टहलने को मजबूर रहे. ओल्ड एचबी रोड नया टोली में भी शाम में बिजली नहीं होने की शिकायत उपभोक्ताओं ने दर्ज करायी. इसके अलावा अन्य इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली के आने जाने की समस्या बनी रही. इसे भी पढ़ें- धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-loving-a-minor-cost-the-youth-dearly-the-police-arrested-him-and-sent-him-to-jail/">धनवार

: नाबालिग से प्रेम करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने  गिरफ्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp