New Delhi : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इन दिनों लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. वह हमला छोड़ने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. सत्यपाल मलिक आज बुधवार को यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कुश्ती संघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने जा पहुंचे. साथ ही मलिक विरोध प्रदर्शन में शामिल भी शामिल हुए. कल उन्होने ऐलान किया था कि वह जंतर-मंतर पहुंच कर पहलवानों का समर्थन करेंगे. बता दें कि पिछले दिनों पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर हुए थे. विपक्षी दल उनके सत्यपाल मलिक के समर्थन में आ गये और पीएम व गृह मंत्रालय से चुप्पी तोड़ने की मांग कर रहे हैं.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है.
जंतर मंतर पर मीडिया से बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि पहलवानों का समर्थन दिया जाना चाहिए. कहा कि मैं इसे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से अपनी भूमिका निभाऊंगा. यह लड़ाई महज उनकी नहीं है, यह हमारे देश की सभी महिलाओं की लड़ाई है. इस क्रम में मलिक ने कहा, मैं इन पहलवान लड़कियों को धैर्य रखने के लिए कहना चाहता हूं, क्योंकि वे इस लड़ाई में सफल होंगी, देश इनके साथ है. इन्हें कुश्ती के क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए संघर्ष जारी रखना चाहिए.
सात महिला पहलवानों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी
सत्यपाल मलिक ने पहलवानों को सलाह दी कि किसान संघ कुछ माह पहले विरोध प्रदर्शन किया था. वे पीएम से माफी मंगवाने में सफल रहे थे. तुम पहलवान लोग भी इसी तरह सफल होकर रहोगे. बता दें कि मंगलवार को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने आरोप लगाया था कि सात महिला पहलवानों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिल रही है, जिन्होंने कुश्ती महासंघ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट ने कहा कि जिन लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है उन्हें धमकियां दी जा रही हैं. [wpse_comments_template]
Leave a Comment