Search

 
 
 

जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह का सदस्य मलिंदर सिंह गिरफ्तार!

 
Ranchi :  पलामू जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य मलिंदर सिंह के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने सोमवार की रात मलिंदर सिंह को पतरातू थाना क्षेत्र के किरीगढ़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस उसको अपने साथ रांची लेकर आ गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट सड़क के साइट पर फायरिंग मामले में मलिंदर सिंह को पकड़ा है. हालांकि मलिंदर सिंह की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है.

अमन साहू गिरोह पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई, लेकिन कम नहीं हुआ उत्पात

झारखंड में सात बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. इन आपराधिक गिरोह की तुलना में अमन साहू गिरोह के खिलाफ झारखंड पुलिस ने सबसे अधिक कार्रवाई की है. इसके बाद भी इस गिरोह का उत्पात कम नहीं हो रहा है. बीते एक साल की बात करें तो पुलिस ने राज्य के अलग-अलग जिलों से इस आपराधिक गिरोह से जुड़े करीब 30 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके बावजूद भी इस गिरोह का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. गिरोह के सदस्य कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और कारोबारियों से रंगदारी मांगकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं.

अमन साहू गिरोह से जुड़े किन अपराधियों को पुलिस ने हाल के दिनों में किया गिरफ्तार 

  1. - राजा अंसारी
  2. - जगत साहू
  3. - राहुल दुबे
  4. - प्रमोद सिंह
  5. - कल्लू
  6. - अमजद खान
  7. - चंदन साव
  8. - बॉबी साव
  9. - वारिस अंसारी
  10. - सोनू कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही