Search

लग्जरी ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनकर मलीशा खारवा सुर्खियों में, ऐसे चमकी किस्मत

LagatarDesk : मुंबई के धारावी स्लम एरिया में रहने वाली 14 साल की मलीशा खारवा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस छोटी सी उम्र में मलीशा खारवा को लग्जरी ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स ने ‘द युवती कलेक्शन’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. फॉरेस्ट एसेंशियल्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें मलीशा खारवा कंपनी नये कलेक्शन को इस्तेमाल करती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में मलीशा खारवा के धारावी स्लम एरिया से ब्रांड एंबेसडर बनने तक के कुछ खास पल को दिखाया जाता है. वीडियो के लास्ट में लिखा आता है कि `क्योंकि आपके सपने मायने रखते हैं`. (पढ़ें, देश">https://lagatar.in/270-retired-bureaucrats-of-the-country-wrote-a-letter-said-boycott-of-the-inauguration-program-of-the-new-parliament-building-is-condemnable/">देश

के 270 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स ने लिखा पत्र, कहा, नये संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार निंदनीय)
https://www.instagram.com/reel/CslZAZSgEpA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CslZAZSgEpA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @forestessentials

मलीशा की कहानी याद दिलाती कि सपने सच में सच होते हैं

इससे पहले अप्रैल में फॉरेस्ट एसेंशियल्स ने एक और वीडियो शेयर किया था. जिसके कैप्शन में लिखा था कि उसका चेहरा खुशी से चमक उठा अपने सपनों को अपने सामने देखने के लिए. मलीशा की कहानी इस बात की खूबसूरत याद दिलाती है कि सपने सच में सच होते हैं. इसके अलावा लग्जरी ब्यूटी ब्रांड ने एक और पोस्ट साझा किया है. जिसमें मलीशा खारवा की कुछ तस्वीरें और कंपनी के नये प्रोडक्ट्स है. बता दें कि मलीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख 25 हजार फॉलोअर्स हैं.
https://www.instagram.com/reel/CqnTztIAiIb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CqnTztIAiIb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @forestessentials

रॉबर्ट हॉफमैन की नजर ने मलीशा की किस्मत बदली

बता दें कि मलीशा खारवा के लिए फॉरेस्ट एजेंशियल्स का कैंपेन अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2020 में हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन मुंबई में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करने आये थे. तभी उनकी नजर मलीशा पर गयी थी. तभी उनका मॉडलिंग सफर शुरू हुआ. तब से अब तक मलीशा कई मॉडलिंग गिग्स का हिस्सा बन चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें ‘लिव योर फेयरीटेल’ नाम की एक शार्ट फिल्म में काम करने का मौका मिल चुका है. वो कई मैगेजीन के कवर पर भी आ चुकी हैं. अब फॉरेस्ट एसेंशियल्स ने उन्हें अपने नये कलेक्शन द युवती सिलेक्शन का चेहरा बनाया है.
https://www.instagram.com/p/Cp1o_eZOieK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/Cp1o_eZOieK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by @forestessentials

क्राउडफंडिंग अकाउंट से दो साल में जुटाये 10.7 लाख रुपये

रॉबर्ट हॉफमैन ने मलीशा की मदद के लिए एक क्राउडफंडिंग अकाउंट गो फंड मी पेज बनाया था. क्राउडफंडिंग के जरिए रॉबर्ट हॉफमैन ने 20 हजार डॉलर (लगभग 16.5 लाख रुपये) इकट्ठा किये थे. वहीं दो साल में इसके जरिये 13 हजार डॉलर (लगभग 10.7 लाख रुपये) जुटा लिये गये हैं. रॉबर्ट हफमैन ने मलीशा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया था. उस पर मलीशा ने कई फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इसे भी पढ़ें : Cannes">https://lagatar.in/anushka-sharma-debuts-in-cannes-2023-stuns-on-red-carpet-in-white-gown/">Cannes

के आखिरी दिन अनुष्का शर्मा का डेब्यू, व्हाइट गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp