National News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुधवार दोपहर दिल्ली के जनपथ स्थित दक्षिण भारतीय रेस्तरां सागर रत्ना(शाकाहारी) में INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया. लंच में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कपिल सिब्बल, डेरेक ओब्रायन, सीपीआई और सीपीएम के नेता सहित कई बड़े नेता शामिल हुए.
VIDEO | Delhi: LoP Lok Sabha Rahul Gandhi arrives at Sagar Ratna restaurant, Janpath, where Congress president Mallikajun Kharge has invited INDIA bloc MPs for lunch. #RahulGandhi #Congress (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/0aaEeuNBXZ
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
लंच का आयोजन कल CEC ज्ञानेश कुंमार के खिलाफ विपक्ष का वोट चोरी विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद आज किया गया. खबर है कि लंच के दौरान विपक्षी सांसदों द्वारा मोदी सरकार को घेरने सहित वोट चोरी के खिलाफ नयी रणनीति तय की गयी.
VIDEO | Delhi: After arriving for lunch hosted by Congress president at Sagar Ratna, Congress leader Pawan Khera (@Pawankhera) says, "We don't get intimidated by the FIR, it is a badge of honour... We will sign the document, the election commission wants signature of everyone, they are big people, they have become formal with us... These MPs are representatives of 64 pc people." #OppositionMPslunch
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
विपक्षी नेताओं और लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों के आगमन के मद्देनजर, जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट के बाहर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे. आस-पास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गयी थी.
आज के जमावड़े को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, आज लंच के मेन्यू में भोजन है, आंदोलन नहीं. श्री खेड़ा ने राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ हुई FIR को लेकर कहा कि हम FIR से डरते नहीं हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.