National News : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन आज दूसरे दिन भी इंडिया गठबंधन के सांसदों को लंच कराया. लंच का आयोजन कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में किया गया.
VIDEO | Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra arrive at Connaught Place to attend lunch at Moets restaurant, hosted by party national president Mallikarjun Kharge. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/5jCfCrcWAG
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
दोपहर बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य सांसद लंच में शामिल होने मोएट्स रेस्टोरेंट पहुंचे. बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में आज गुरुवार को लगातार देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया गया.
जानकारी के अनुसार लंच के बाद सभी सांसद राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बता दें कि यहां पुलिस ने BNSS की धारा 163 लगा दी है. लंच में शामिल कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा सिर्फ़ इंडिया गठबंधन का नहीं, बल्कि यह पूरे भारत की मांग है.
एक और खबर है कि राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज किये जाने की खबर है. तीन FIR दर्ज की गयी है. इससे पहले 6 अक्टूबर को आकाशवाणी बिल्डिंग में जबरन घुसने को लेकर FIR दर्ज की गयी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.