Search

 
 
 

वोट चोरी के खिलाफ मार्च के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर इंडिया अलायंस के नेताओं को रात्रिभोज दिया

आज दिन में कांग्रेस सांसद व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संसद से भारत निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला. यह मार्च बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में था
 

 New Delhi :  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सोमवार को अपने आवास पर इंडिया अलायंस के नेताओं को  रात्रिभोज दिया. रात्रिभोज में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी , कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी,   डिंपल यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी सहित अन्य शामिल हुए. 

 

 

 

 

 

इससे पहले आज दिन में कांग्रेस सांसद व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संसद से भारत निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला. यह मार्च बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी(वोट चोरी)  के आरोपों के विरोध में था

 

 


लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकार उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित INDI ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में लिया. देर शाम सभी को छोडा गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही