Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, मैंने पीएम मोदी से कहा, देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे... मोदी जी तानाशाही विचारधारा रखते है...

आप लोकतंत्र चाहते हैं या तानाशाही... जो लोग तानाशाही का समर्थन करते हैं उन्हें देश से बाहर निकालने की जरूरत है... भाजपा और आरएसएस जहर की तरह हैं. आप जहर चखकर मर जायेंगे. New Delhi :   इंडिया गठबंधन की  लोकतंत्र  बचाओ   रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतने सारे नेता देश को बचाने के लिए, देश की एकता-अखंडता और लोकतंत्र को बचाने, संविधान को बचाने के लिए एक मंच पर एक साथ आये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि  पीएम मोदी जी तानाशाही विचारधारा रखते है. अपने भाषण के क्रम में खड़गे ने बताया कि जब पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने उनसे कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस के खाते में जो पैसे थे वो पहले ही चोरी हो गये हैं. खड़गे ने बताया कि 3,567 करोड़ रुपये की पेनल्टी कांग्रेस पार्टी पर लगाई गयी है.  खड़गे ने कहा, आपको तय करना होगा कि आप लोकतंत्र चाहते हैं या तानाशाही... जो लोग तानाशाही का समर्थन करते हैं उन्हें देश से बाहर निकालने की जरूरत है... भाजपा और आरएसएस जहर की तरह हैं. आप जहर चखकर मर जायेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                        

प्रियंका गांधी ने हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग की

प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन की तरफ से पांच सूत्रीय मांगें रखी. उन्होंने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए तंज कसा. कहा, सत्ता वाले दिखावे में फंस गये हैं. कहा कि चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराना चाहिए. चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से ईडी-सीबीआई द्वारा की जा रही कार्रवाई को चुनाव आयोग तुरंत रोके. प्रियंका गांधी ने हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग की. प्रियंका ने चुनावी फंड, भाजपा की बदले की भावना, जबरन वसूली और धनशोधन के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित करने की भी मांग की.

भाजपा को पिछड़े वर्गों और समुदायों का उत्थान पसंद नहीं आया  : चंपाई सोरेन  

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा, जिस कारण से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है, उस जमीन का किसी भी किताब में कहीं भी जिक्र नहीं है. कहा कि भाजपा को पिछड़े वर्गों और समुदायों का उत्थान पसंद नहीं आया है. हेमंत सोरेन ने झारखंड में यही किया. यही लड़ाई हमारे पूर्वजों ने झारखंड में लड़ी थी. हम एक हैं. हम झारखंड के साथ-साथ देश में भी भाजपा की विचारधारा पनपने नहीं देंगे.

बोले उद्धव ठाकरे, दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने रैली में कहा कि एक देश और एक व्यक्ति की सरकार देश के लिए मुश्किल सबब बन जायेगा. कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ चल है. यह सिर्फ आशंका नहीं बल्कि सच्चाई है. उन्होंने सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन के संदर्भ में कहा कि अगर दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे उन्होंने नारा लगाया... अबकी बार, भाजपा तड़ीपार... जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि, न वकील, न दलील, ना कार्रवाई. सीधा जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने मंच से उमर खालिद का जिक्र करते हुए कहा कि वह दो साल से जेल में हैं. महबूबा मुफ्ती ने कहा, भाजपा को एक परिवार से बहुत शिकायत है. कहा कि हम केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए नहीं, बल्कि देश का संविधान बचाने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे हैं. हेमंत सोरेन और केजरीवाल इसलिए जेल में हैं क्योंकि वे संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे थे.

भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है भाजपा , बोले, भगवंत मान

भगवंत मान ने रैली में कहा, यह आज़ादी हमें भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद ने दी. इस आज़ादी के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी. यह आज़ादी किसी की बाप की जागीर नहीं है.कहा, देश की मालिक 140 करोड़ जनता हैं. सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन, सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सब कुछ देखा है. भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि दिहाड़ी दे कर मोदी-मोदी करवाया जाता हैं. जैसा कि राहुल गांधी कह रहे हैं, भाजपा भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही