Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, देश में महंगाई चरम पर, जनता भाजपा का सत्ता से सफाया कर देगी

 
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सब्जियों सहित कुछ अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस क्रम में खड़गे कहा कि देश के लोग भारतीय जनता पार्टी का सत्ता से सफाया कर देंगे. खड़गे ने ट्वीट किया, मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है, पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. देश में कुल बेरोजगारी दर 8.45 प्रतिशत हो गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.73 प्रतिशत है. खड़गे ने दावा किया कि गांवों में मनरेगा के तहत काम की मांग चरम पर है, पर काम नहीं है. उनका कहना है, ग्रामीण वेतन दर घटी है. नरेंद्र मोदी जी...देश की जनता जानती है कि चुनाव के पहले आप किसी अच्छे दिन, अमृत काल... जैसे नारों पर काम कर रहे हैं ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाये. कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो चुकी है और आपके इन खोखले नारों का जवाब भाजपा के खिलाफ वोट देकर देगी. माफ तो क्या… जनता भाजपा को सत्ता से साफ कर देगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही