Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया

 
 कांग्रेस अध्यक्ष  ने कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा अतिशयोक्ति है कि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है, जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है NewDelhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह दावा अतिशयोक्ति है कि भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है, जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है. दृष्टिकोण के अभाव वाली मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया है. यह कहना है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का. खड़गे ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, मोदी सरकार की वित्त मंत्री के इस बयान से अधिक विडंबनापूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा रिटर्न दे रही है.

2025 में अब तक भारतीय शेयर बाजार से 45लाख करोड़ रुपये   साफ हो चुके हैं

खड़गे ने कहा, 2025 में अब तक भारतीय शेयर बाजार से 45 लाख करोड़ रुपये साफ हो चुके हैं. 50 प्रमुख कंपनियों ने पांच साल में सबसे खराब तिमाही लाभ हासिल किया है. इस क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि विदेशी निवेशकों ने पिछले साल अक्टूबर से 1.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे हैं, जिसमें 2025 में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के शेयर भी शामिल हैं. कहा कि इस कारण छोटे और मध्यम निवेशकों(भारतीय) की संपत्ति खत्म हो गयी है. उन्होंने कहा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87 पर पहुंच गया. इसका मतलब व्यापार घाटा आसमान छू रहा है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पिछले पांच वर्षों में आयात 62.21 प्रतिशत बढ़ गया, आरोप लगाया कि मोदी सरकार की व्यापार नीति भारत के लिए विनाशकारी है.

खड़गे ने यूपीए सरकार के 10 वर्षों की तुलना मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल से की

खड़गे ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्षों की तुलना मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल से करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान निर्यात वृद्धि 549.36 प्रतिशत रही, जबकि 2014 से 2024 तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के दौरान निर्यात 24.72 प्रतिशत (अप्रैल-नवंबर 2024 तक) बढ़ा.खड़गे ने आरोप लगाया, दिशाहीन और नीतिहीन मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय नागरिकों का जीवन बर्बाद कर दिया है. बता दें कि निर्मला सीतारमण ने सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के संदर्भ में चिंता दूर करते हुए कहा था कि भारत में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न (प्रतिफल) मिल रहा है और इससे वे मुनाफावसूली कर रहे हैं।. सीतारमण मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी. कहा क भारत एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जहां निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल रहा है, जिससे मुनाफावसूली होती है, हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही