Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को दिया आशीर्वाद

Ranchi : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया. श्री खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जीत का आशीर्वाद दिया. वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी कार्ड को डोर टू डोर कैंपेन के तहत जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कुमार राजा सुरेश बैठा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. मालूम हो कि श्री खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बरही में सोमवार को आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे थे. रांची एयरपोर्ट से श्री खड़गे बरही के लिए रवाना हो गए. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/till-3-oclock-in-the-day-59-97-percent-voting-was-recorded-in-khunti-57-62-in-singhbhum-53-35-in-palamu-and-56-72-percent-in-lohardaga/">झारखंड

लोस चुनाव : तीन बजे तक खूंटी में 59.97, सिंहभूम में 57.62, पलामू में 53.35 व लोहरदगा में 56.72 प्रतिशत मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही