Search

 
 
 

ममता ने की शांति बनाये रखने की अपील, कहा, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा, दंगे भड़काने वालों पर करेंगे कार्रवाई

 
Kolkata : वक्फ (संशोधन) कानून के विरोध में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा को लेकर CM ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि हम कह चुके हैं कि राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होगा, तो हिंसा क्यों की जा रही है. ममता बनर्जी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, वक्फ संशोधन कानून बंगाल में लागू नहीं होगा. हम इसका समर्थन नहीं करते. कहा कि कुछ पार्टियां इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहती हैं. हम किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करते. ममता ने एक्स पर पोस्ट किया.... कहा कि सभी धर्मों के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया शांत रहें, संयमित रहें. धर्म के नाम पर कोई अधार्मिक व्यवहार न करें. हर इंसान की जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़कायें. हम दंगे भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. जिस कानून के खिलाफ लोग आंदोलन कर रहे हैं, वह हमने नहीं बनाया है. यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है इसलिए केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए. बता दें कि मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में कल शुक्रवार को हुई हिंसा के दौरान कई पुलिस वाहनों सहित बसों, दुकानों में आग लगा दी गयी, सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया. कहीं बम भी फेंके गये. सड़कें जाम की गया. पुलिस ने जानकारी दी कि मुर्शिदाबाद में 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सुटी से 70 और शमसेरगंज से 41 लोग गिरफ्तार किये गये हैं, मुर्शिदाबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद है, स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की भी अपील की है. भाजपा ने ममता सरकार की निंदा करते हुए कहा कि यदि वह स्थिति संभालने में असमर्थ है, तो उसे केंद्र से मदद मांगनी चाहिए. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हिंसा थी. यह लोकतंत्र और शासन पर हमला है. उन्होंने हिंसा मामले में एनआईए जांच की भी मांग की. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-murshidabad-violence-suvendu-adhikari-said-situation-is-going-out-of-control-demanded-implementation-of-section-355/">पश्चिम

बंगाल मुर्शिदाबाद हिंसा : सुवेंदु अधिकारी ने कहा, स्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही, धारा 355 लागू करने की मांग
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही