Search

 
 
 

ममता बनर्जी ने नादिया जिले की चुनावी रैली में लगाया आरोप, भाजपा ने संदेशखाली घटना की पटकथा लिखी...

 
 Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर संदेशखाली घटना की पटकथा लिखने का आरोप लगाया और सवाल किया कि एक महिला द्वारा राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों हैं. ममता बनर्जी ने आज शनिवार को नादिया जिले के चकदाह में एक चुनावी रैली में दावा किया, संदेशखाली की पूरी घटना पूर्वनियोजित थी. भाजपा ने इसकी अच्छी तरह से पटकथा लिखी थी. सच सामने आ गया है. मैं लंबे समय से यह कह रही हूं.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी राज्यपाल के यौन उत्पीड़न मुद्दे पर चुप रहे

उन्होंने कहा, मैंने पूरा वीडियो नहीं देखा है. मैं इसे जरूर देखूंगी. शनिवार को, तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि संदेशखाली प्रकरण लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रची गयी एक साजिश थी.  कथित वीडियो में, संदेशखाली में भारतीय जनता पार्टी  के मंडल अध्यक्ष होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि पूरी साजिश के पीछे पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का हाथ है.

एजेंसी तृणमूल कांग्रेस द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती

उक्त व्यक्ति ने वीडियो में आरोप लगाया कि अधिकारी ने उसे और क्षेत्र के अन्य भाजपा नेताओं को शाहजहां शेख सहित तीन तृणमूल नेताओं के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाने के लिए तीन-चार स्थानीय महिलाओं को उकसाने को कहा था. हालांकि, पीटीआई-भाषा ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. स्थानीय भाजपा नेता को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि नंदीग्राम से विधायक अधिकारी ने खुद संदेशखाली के एक घर में हथियार रखवाये थे, जिसे बाद में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जब्ती के रूप में दिखाया गया था. साथ ही  ममता बनर्जी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली के संबंध में संदेश दिया, लेकिन केंद्र के प्रतिनिधि (राज्यपाल) के यौन उत्पीड़न मुद्दे पर चुप रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही