Search

 
 
 

ममता बनर्जी भवानीपुर रिजल्ट को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पहुंची

ममता बनर्जी आज मंगलवार दोपहर अचानक कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची और भवानीपुर विधानसभा रिजल्ट के नतीजे को चुनौती देते हुए याचिका दायर की. बता दें कि ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी भी कोर्ट पहुंचे थे.
 

 Kolkata  : टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को लेकर बड़ी खबर आयी है. ममता बनर्जी भवानीपुर की हार पचा नहीं पा रही है. वे आज चुनाव परिणाम को कोलकाता हाईकोर्ट में चुनौती देने पहुंची हैं. 

 

ममता बनर्जी आज मंगलवार दोपहर अचानक कोलकाता हाईकोर्ट पहुंची. वे भवानीपुर विधानसभा रिजल्ट के नतीजे को चुनौती देते हुए याचिका दायर करने पहुंची . बता दें कि ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी भी कोर्ट पहुंचे थे. सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी याचिका के कागजात पर हस्ताक्षर करने कोर्ट आयी थी.

 

मामला यह है कि पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरी ममता बनर्जी को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था. श्री अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15104 वोटों से हराया था.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही