Search

 
 
 

ममता बनर्जी राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटी, भाजपा पर आरोप लगाया, लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है

National News : ममता ने आरोप भी लगाया  कि उनकी पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की ज्यादतियां बढ़ गयी हैं. सरकारी अधिकारी उन्हें धमकाने में लगे हैं. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित पुलिस अधीक्षकों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने  के लिए किया जा रहा है.
 
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

National News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश में फिर जुट गयी है. अब फिर से उन्होंने भाजपा पर हल्ला बोलना शुरू कर दिया है. रविवार को ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को प्रभावित करने के लिए पैसा और डराने धमकाने का इस्तेमाल कर रही है.  

 

ममता ने आरोप भी लगाया  कि उनकी पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की ज्यादतियां बढ़ गयी हैं. सरकारी अधिकारी उन्हें धमकाने में लगे हैं. ममता बनर्जी ने  आरोप लगाया कि जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सहित पुलिस अधीक्षकों का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने  के लिए किया जा रहा है.

 

 ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने लोगों की मदद के लिए  स्टांप पेपर और नोटरीकृत हलफनामे जैसे कानूनी दस्तावेज उपलब्ध करा रही है, जबकि उनकी पार्टी(टीएमसी के लिए ऐसी सुविधाएं मिलने में  बाधा डाली जा रही है. ममता बनर्जी ने  यह दावा भी किया कि उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने आने वाले लोगों को उनके कार्यालय में आने नहीं दिया जा रहा है.

 

ममता बनर्जी ने पूछा कि क्या वर्तमान समय में देश में लोगों को स्वतंत्रता हासिल है? ममता का कहना था कि  देश के महान नेताओं ने आजादी के लिए संघर्ष किया. अपनी जान तक दे दी,  लेकिन अब लोगों को कथित तौर पर पैसे देकर प्रभावित करने और राजनीतिक (विरोधी) कार्यकर्ताओं को धमकाने की   खबरेंआ रही हैं.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही