New Delhi : टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आज मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंची. सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच इंडी अलायंस की बैठक के बाद का राजनीतिक परिदृश्य बंगाल चुनावों में भाजपा की जीत और टीएमसी की हार के बाद पार्टी में हो रही भगदड़ पर विमर्श हुआ.
खबर है कि दोनों दलों की आगे की रणनीति क्या हो, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ. दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक मुलाकात चली. अहम बात यह है कि ममता बनर्जी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सोनिया गांधी से मुलाकात की.
ममता बनर्जी की ऐसे समय में सोनिया गांधी से मुलाकात की है, जब टीएमसी के 58 विधायक अलग हो गये हैं और 20 लोकसभा सांसदों ने अलग होने की घोषणा करते हुए ओम बिरला को पत्र लिखा उन्होंने NDA के समर्थन की घोषणा कर दी है.
इससे पूर्व कल सोमवार को इंडी अलायंस की बैठक के दौरान सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया था. ममता के पहुंचते ही सोनिया गांधी ने उन्हें गले लगाया था इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लगभग दस मिनट तक बातचीत हुई थी
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment