Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ममता बनर्जी का सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार, भाजपा ने जनादेश का खुलेआम अनादर करार दिया

टीएमसी चीफ ममता बनर्जी द्वारा सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की घोषणा किये जाने पर भाजपा ने ममता को निशाने पर लिया है. भाजपा ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है किसी मुख्यमंत्री ने चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देने से इनकार किया है.
Advertisement
Advertisement

 Kolkata :  टीएमसी चीफ ममता बनर्जी द्वारा सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की घोषणा किये जाने पर भाजपा ने ममता को निशाने पर लिया है. भाजपा ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है किसी मुख्यमंत्री ने चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देने से इनकार किया है.

 

 

भाजपा ने इसे संविधान का उल्लंघन करार दिया है. ममता बनर्जी के बयान के बाद  पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ गयी है.राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है.

 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी हारे हुए मुख्यमंत्री ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है.

 

गौरव भाटिया ने कहा कि सत्ता से चिपक कर ममता बनर्जी न सिर्फ अराजकतावादी बन रही हैं, बल्कि मतदाताओं की भावनाओं और जनादेश की पवित्रता का खुलेआम अनादर कर रही हैं. यह  पूरी तरह से संवैधानिक विघटन है.

बता दें कि आज टीएमसी चीफ ममता बनर्जी नेप्रेस कॉंफ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला. टीएमसी की हार को लेकर कहा कि हम हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है. साथ ही ममता ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही