Search

 
 
 

ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य, भाजपा संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रही

 
 Kolkata :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  बंगाल को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बताते हुए कहा कि कुछ लोग संदेशखाली को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं. लोकसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले महिलाओं के अधिकार को लेकर यहां आयोजित रैली का नेतृत्व करते हुए ममता बनर्जी ने यह आज गुरुवार को यह बात कही.                                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रैली की थीम महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता थी

ममता ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा नेता संदेशखाली को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर खामोश हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है. राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आयोजित इस रैली की थीम महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता थी. यह रैली संदेशखाली की घटनाओं के बीच आयोजित की गयी.

 रैली में  टीएमसी  महासचिव अभिषेक बनर्जी मौजूद थे

संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. तृणमूल सुप्रीमो जब मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से डोरिना चौराहे तक मार्च निकाल रही थीं, तब उन्हें हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते देखा गया.  रैली में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. भाजपा के राणाघाट दक्षिण से विधायक मुकुत मणि अधिकारी को भी उनके साथ देखा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही