Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच आज भवानीपुर से उम्मीदवार सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि टीएमसी यह चुनाव जीत रही है. साथ ही उन्होंने CRPF पर आरोप लगाया कि वह टीएमसी के वोटरों को टार्चर कर रही है.
In the Mahabharata, the Kauravas were reduced to dust because they had the audacity to humiliate Draupadi. In Bengal, @BJP4India will meet the same fate. They will be reduced to political oblivion.
Amit Shah’s Central Forces are now mercilessly assaulting and thrashing women in… pic.twitter.com/ejbufinzLZ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 29, 2026
कहा कि इतनी भारी संख्या में राज्य में किसी भी चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं देखी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के लोग और ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं. वे महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं.
BJP is weaponising the entire Observer machinery to rig this election in broad daylight.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 29, 2026
These external Observers have turned into BJP’s personal musclemen, openly tearing down our flags, banners and hoardings, terrorising our party workers and polling agents, and using brute… pic.twitter.com/MVyiIhBWY3
आरोप लगाया कि कल रात से ही सुरक्षा बलों ने अत्याचार शुरु किया. न जाने हमारे(टीएमसी) कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया. कहा कि यह न्यायालय की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बाहरी पर्यवेक्षक भाजपा के निजी बाहुबली की तरह काम कर रहे हैं. खुलेआम हमारे झंडे, बैनर और होर्डिंग फाड़ रहे हैं, हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदान एजेंटों को आतंकित कर रहे हैं.
#WATCH | कोलकाता: भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं… pic.twitter.com/o8r7lP4bs1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
वे लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में स्वतंत्र रूप से भाग लेने से रोकने के लिए धमकी दे रहे हैं. कहा कि ये गंदी रणनीति पहले भी बंगाल में आजमाई जा चुकी है और हर बार बुरी तरह विफल रही है. इस बार भी वे बुरी तरह असफल होंगे
बेलेघाटा एसी से टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष ने दावा किया कि बंगाल की जनता दीदी के समर्थन में है. आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कुप्रबंधन के कारण धीमी गति से मतदान हो रहा है. कहा कि महिला मतदाता और वरिष्ठ नागरिक मतदान के लिए आगे आ रहे हैं, और यह एक अच्छा संकेत है.
टीएमसी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महाभारत में कौरव धूल में मिल गये थे क्योंकि उनलोगों ने द्रौपदी को अपमानित करने का दुस्साहस किया था. भाजपा की कौरवों से तुलना करते हुए कहा कि बंगाल में उनका वही हश्र होगा. वे राजनीतिक रूप से गुमनामी में चले जायेंगे.
टीएमसी ने आरोप लगाया कि अमित शाह की केंद्रीय सेना दिनदहाड़े महिलाओं पर बेरहमी से हमला कर रही है. यह पूरे बंगाल में दोहराया जा रहा आतंक का खतरनाक सीतलकुची मॉडल है.
निर्दोष मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं पर क्रूरतापूर्वक हमला किया जा रहा है, उन्हें आतंकित और डराया जा रहा है. टीएमसी ने कहा कि वे हमारी माताओं-बहनों पर जितना हमला करेंगे, हमारा प्रतिरोध उतना ही उग्र होगा.
बंगाल की महिलाओं के हर अपमान, हर डंडे, हर आंसू की भाजपा को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, कहा कि 4 मई को बंगाल न्याय दिलायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment