Search

 
 
 

ममता बनर्जी ने भाजपा को जुमला पार्टी करार दिया, कहा, चुनाव आयोग के नियंत्रण में कानून व्यवस्था, इसलिए हिंसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर हल्ला बोला, ममता बनर्जी ने कहा, कूचबिहार में राजनीतिक हिंसा क्यों हो रही है?
 

 Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर हल्ला बोला, ममता बनर्जी ने कहा, कूचबिहार में राजनीतिक हिंसा क्यों हो रही है? 

 

 

 

आरोप लगाया कि जब भी चुनाव आयोग के नियंत्रण में कानून व्यवस्था होती है और  मतदान होता है तभी हिंसा होती है. ममता बनर्जी ने भाजपा को जुमला पार्टी करार देते हुए कहा कि भाजपा के लोग हमेशा झूठ बोलते हैं.

 

भाजपा  ने आज तक एक भी काम नहीं किया है. ममता ने  भाजपा पर विकास कार्यों में बाधा डालने और टीएमसीसरकार के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप लगाया.  साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में बाहरी लोगों को लाने की कोशिश कर रही है.

 

इस क्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, तेजस्वी, अखिलेश यादव ने मुझे फोन कर समर्थन किया. कहा कि हर कोई जानता है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में परेशानी पैदा कर रही है.

 

इससे पूर्व कल उन्होंने मतदाताओं से कहा था, कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा  करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही