Search

 
 
 

ममता बनर्जी का आरोप, पीएम मोदी ने पूरे देश और लोकतंत्र को जेल में बदल दिया है...

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने पूरे देश और लोकतंत्र को जेल में बदल दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां चाहें रैली कर सकते हैं. मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या एक पीएम को ऐसी भाषा बोलनी चाहिए

पीएम ने जलपाईगुड़ी में मीटिंग की. लेकिन पीएम मोदी ने जलपाईगुड़ी के उन लोगों को राहत देने के लिए एक भी शब्द नहीं कहा, जिन परिवारों ने अपने सदस्य खो दिये हैं. जिनके घर भीषण तूफान में क्षतिग्रस्त हो गये हैं. कहा, कि प्रधानमंत्री जलपाईगुड़ी आये थे. मैं उनकी कुर्सी का सम्मान करती हूं, लेकिन क्या एक पीएम को ऐसी भाषा बोलनी चाहिए. क्या उन्हें यह कहना शोभा देता है कि चार जून के बाद सबको चुन-चुन कर जेल में डालूंगा.

आदिवासी सीएम हेमंत सोरेन को क्यों गिरफ्तार किया गया

सीएम ममता ने कहा, पीएम ने देश और लोकतंत्र को जेल में बदल दिया है. आपकी(मोदी) एक जेब में ईडी-सीबीआई है और दूसरी जेब में एनआईए और इनकम टैक्स. आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां पीएम की भाई हैं, जो फंडिंग की व्यवस्था करती हैं. बाद में हमें धमकी दी जाकी है कि हम डरने वाले नहीं हैं. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से पूछा कि एक आदिवासी सीएम हेमंत सोरेन को क्यों गिरफ्तार किया गया. अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया? अभी भी वह जेल से काम कर रहे हैं.

टीएमसी जांच एजेंसियों पर हमले कराती है

पश्चिम बंगाल स्थित जलपाईगुड़ी में पीएम मोदी ने सात अप्रैल को चुनावी जनसभा में टीएमसी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचार पर एक्शन और तेज होगा. पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हुआ. संदेशखाली में जो भी हुआ वो पूरे देश ने देखा है. आरोप लगाया कि टीएमसी जांच एजेंसियों पर हमले कराती है. जनता ते कहा, इस चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाना बहुत जरूरी है. कहा कि हर पोलिंग बूथ में टीएमसी की जमानत जब्त होनी चाहिए. टीएमसी को कानून और संविधान का कुचलने वाली पार्टी करार दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही