ममता बनर्जी ने कहा कि यह नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पायेगी. इसमें संशय है.
Kolkata : मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए मुर्शिदाबाद में आयोजित एक जनसभा में यह कहा. ममता बनर्जी ने कहा कि यह नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पायेगी. इसमें संशय है. कहा कि कांग्रेस पहले जिन सीटों पर जीतती रही थी, अब वहां भी हारती जा रही है.
नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हम भी देखें कि आपमें कितनी हिम्मत है
ममता ने चुनौती दी कि अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वह बनारस में भाजपा को हराकर दिखाये. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते. आप(कांग्रेस) राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते. हिम्मत है तो इलाहाबाद में जाकर जीतकर दिखाओ, वाराणसी में जीतकर दिखाओ. हम भी देखें कि आपमें कितनी हिम्मत है.
न्याय यात्रा बंगाल आयी थी, लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया
इस क्रम में ममता ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आयी थी, लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया. कहा कि हम INDIA गठबंधन में हैं. लेकिन फिर भी मुझे इस संबंध में सूचना नहीं दी गयी. ममता ने कहा कि प्रशासन से न्याय यात्रा के बारे में जानकारी मिली..
राहुल गांधी पर तंज कसा, अब फोटोशूट का चलन है
सीएम ने बनर्जी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’की भी आलोचना की, जो राज्य के छह जिलों से होकर गुजरी. उन्होंने इसकी तुलना राज्य में आयेप्रवासी पक्षियों के लिए महज फोटो खींचने के अवसर से की. कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है. जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गये, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं. जान लें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मुलाकात की थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment