Search

 
 
 

ममता बनर्जी का वकील अवतार, चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में दायर याचिका में पक्ष रखने कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं

टीएमसी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, हमारी अध्यक्ष ममता ममता आज खुद कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं, ताकि भाजपा द्वारा पूरे बंगाल में चुनाव के बाद फैलाई गयी व्यापक हिंसा से संबंधित मामलों में अपनी बात रख सकें.
 

Kolkata  : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और  टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का वकील अवतार सामने आया है. आज गुरुवार को ममता की वकील की ड्रेस में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं.

 

टीएमसी प्रमुख ने राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से संबंधित दायर जनहित याचिका (PIL) के मामले में दलील रखने पहुंची.  हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कई जगहों से हिंसा होने की खबरें सामने आयी थी.

 

 

 इस संबंध में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के पुत्र शीर्षान्य बंदोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट मेंजनहित याचिका दायर की थी. शीर्षान्य ने अपनी याचिका में राज्य के कई इलाकों में टीएमसी कार्यालयों सहित कार्यकर्ताओं पर हमले करने का आरोप लगाया है.


 
उनकी याचिका मुख्य न्यायाधीश एचसी सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गयी थी. इसी याचिका में पक्ष रखने  ममता बनर्जी कोर्ट के समक्ष पेश हुई,  

 

टीएमसी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इससे संबंधित जानकारी दी है. इसमें ममता बनर्जी वकील की पोशाक में नजर आ रही हैं. टीएमसी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, हमारी अध्यक्ष ममता ममता आज खुद कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं, ताकि भाजपा द्वारा पूरे बंगाल में चुनाव के बाद फैलाई गयी व्यापक हिंसा से संबंधित मामलों में अपनी बात रख सकें.

 

टीएमसी ने लिखा,  उन्होंने(ममता) एक बार फिर साबित कर दिया है कि कौनसी बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. वे बंगाल की जनता को उनकी जरूरत के समय कभी नहीं छोड़तीं.

 

ममता सच्चाई, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़तीं वह बार-बार करुणा, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ नफरत की राजनीति से ऊपर उठ खड़ी होती हैं.

 

टीएमसी ने लिखा, चाहे SIR के अन्याय का सामना करना हो या भाजपा इंडिया के अनियंत्रित आचरण के खिलाफ मजबूती से खड़े रहना हो. ममता लगातार साबित करती हैं कि आज देश में उनके जैसी कोई नेता नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही