Lagatar Desk: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बृष्टि 28 साल की थी. पुलिस के मुतबाकि, शव बीरभूम के रामपुरहाट के कुसुंबा गांव स्थित मकान के कमरे में फंदा से लटका मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुए हैं.
इसे भी पढ़ें:
बता दें कि बृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थी. निहार रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं. बृष्टि मुखर्जी पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमिता कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा था. जांच के दौरान उनकी नौकरी भी छिन गई थी.
परिवार वालों ने बताया कि कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मार्च 2023 में उसकी नौकरी चली गई थी. भर्ती घोटाले की जांच में सेंट्रल एजेंसियों को पता चला कि करीब 90 प्रतिशत ओमआर शीट में गड़बड़ी थी. जांच में बृष्टि समेत कई उम्मीदवारों का नाम सामने आया, जिन्हें कथित तौर पर फायदा मिला था. इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और बृष्टि की नौकरी चली गई. बृष्टि का उसके पति के साथ तलाक का केस भी चल रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

