Search

 
 
 

टीएमसी नेताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में कोलकाता में 2 जून को ममता बनर्जी की पदयात्रा

टीएमसी ने अपने दो विधायकों संदीपन साहा और रितब्रता बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी ने नोटिस जारी कर कहा है कि संदीपन और रितब्रता को टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया गया है.
 

Kolkata : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के विरोध में 2 जून को कोलकाता के रानी राशमोनी रोड पर पदयात्रा निकालेगी. पहले खबर थी कि वे वहां धरना देगी.

 

 

खबरों के अनुसार ममता बनर्जी ने टीएमसी नेताओं से कहा है कि अगर पुलिस द्वारा रैली की इजाजत नहीं दी जाती है, तो वे अदालत नहीं जायेगी, बल्कि आम नागरिक की तरह सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करायेगी. 

 

 

जानकारों का कहना है कि ममता बनर्जी ने अचानक धरने की जगह सड़क पर मार्च करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वे पार्टी के भीतर पैदा हुआ भारी डर दूर करना चाहती है. जान लें कि पिछले दो दिनों में टीएमसी के दो बड़े सांसदों को जन आक्रोश का सामना करना पड़ा है,  

 


शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी और रविवार को चंडीपुर में कल्याण बनर्जी के साथ जनता द्वारा मारपीट और हाथापाई किये जाने की सूचना है.  इन घटनाओं के बाद से टीएमसी नेताओं में भय समा गया है. ऐसे माहौल में ममता बनर्जी खुद सड़क पर उतरकर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के मन से भय दूर करना चाहती है.  

 


मार्च के जरिए ममता चुनाव के बाद हुई हिंसा, चुनाव में धांधली के आरोप, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों और केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग आदि मुद्दों को उठाकर नयी बनी सुवेंदु सरकार को घेरने की कवायद में जुट गयी है. 

 


एक और खबर है कि टीएमसी ने अपने दो विधायकों संदीपन साहा और रितब्रता बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी ने नोटिस जारी कर कहा है कि संदीपन और रितब्रता को टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया गया है.  

 


दरअसल टीएमसी का यह आदेश मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के राज्य सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा गया कि दोनों ने राज्य विधानसभा में नकली हस्ताक्षर मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी.  
 
 

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही