Search

 
 
 

ममता ने भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला, कहा, हम हारे नहीं हैं, हराये गये हैं, इस्तीफा नहीं दूंगी

ममता ने कहा, हमने सभी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. कहा कि इसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री  भी शामिल हैं, एसआईआर के नाम पर  90 लाख नाम हटा दिये. साथ ही 32 लाख नाम शामिल किये गये.मैंने अपने जीवन में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.
 

Kolkata :  टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने आज प्रेस कॉंफ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला. टीएमसी की हार को लेकर कहा कि हम हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है.

 

 

 

ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं. हम चुनाव नहीं हारे है. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजभवन जायेंगी. इस पर ममता ने कहा, लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी.

 

 

ममता ने कहा कि यह कहते हुए दुख हो रहा है कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटने और ईवीएम को लूटने के लिए  चुनाव आयोग ने इस चुनाव में खलनायक का रोल अदा किया.

 


सवाल किया कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि मतदान के बाद ईवीएम में 80-90फीसदी चार्ज होता है? यह कैसे संभव है?  आरोप लगाया कि चुनाव से दो दिन पूर्व उन लोगों ने हमारे(टीएमसी) लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया.  हर जगह छापेमारी शुरू कर दी.

 


आयोग ने सभी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया.आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पार्टी(भाजपा) के लोगों को चुना. भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ खेल खेला.कहा कि यह भाजपा और चुनाव के बीच का दांव है.

 


ममता ने कहा, हमने सभी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. कहा कि इसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री  भी शामिल हैं, ममता ने कहा कि एसआईआर के नाम पर  90 लाख नाम हटा दिये. साथ ही 32 लाख नाम शामिल किये गये.मैंने अपने जीवन में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा. 

 


ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि धांधली कर हमें चुनाव हराया गया है. हम इस पर एक्शन लेंगे.   ममता  ने कहा कि हमने 10 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग समिति बनाई है.

 


कहा कि जिन जगहों पर हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा किया गया है, हमारी टीम उन सभी जगहों पर जायेगी. ममता ने आरोप लगाया किअभिषेक बनर्जी के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गयी है. भाजपा ने यह जीत चोरी की है.  


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही