- ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देने नहीं जा रही है. वे मुझे बर्खास्त कर दें
- केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो राष्ट्रपति शासन लागू कर दे
- ममता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने तो एक तरह का प्रोटेस्ट करार दिया.
Kolkata : टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ आज शाम बैठक की. सूत्रों के अनुसार ममता ने बैठक में इस बात फिर दोहराया कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी.
Our Chairperson Smt. @MamataOfficial and National General Secretary Shri @abhishekaitc addressed a meeting with our leaders in Kalighat, instilling in them clarity, confidence, conviction, and a renewed sense of purpose to continue the good fight.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 6, 2026
Whether in power or not, our… pic.twitter.com/S3lXIkB2zF
ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देने नहीं जा रही है. वे मुझे बर्खास्त कर दें, अगर केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो राष्ट्रपति शासन लागू कर दे. ममता ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने तो एक तरह का प्रोटेस्ट करार दिया.
बैठक में मौजूद अभिषेक बनर्जी ने ममता की बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह उनका विरोध जताने का तरीका है. उनका मानना है कि चुनाव में जनादेश छीन लिया गया है.
खबर है कि ममता बनर्जी ने जीते हुए टीएमसी विधायकों से कहा कि विधानसभा के पहले दिन वे काले कपड़े पहन कर जायें. कहा कि वे इसे ब्लैक डे के तौर पर मनाना है.
ममता ने कहा कि जिन लोगों ने हमें धोखा दिया है, उन्हें पार्टी से बाहर करेंगे. मैंने उन्हें(भाजपा) नैतिक रूप से हराया है. मैं अब आजाद पंछी हूं. हम भले ही हार गए हो लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे.
ममता ने विजयी कंडिडेट से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने और हिंसा की स्थिति से निपटने के निर्देश दिये.
अहम खबर यह है कि बैठक में ममता बनर्जी ने फिर आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में धांधली की है. वह इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है.
चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए तहा गया कि ममता बनर्जी, चंद्रिमा भट्टाचार्य सहित अन्य नेता फिर से कोर्ट में कानूनी प्रैक्टिस शुरू करेंगे.कहा गया कि बंगाल के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के दिन टीएमसी ऑफिस में रबिंद्र संगीत बजाया जायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment