Search

 
 
 

ममता बनर्जी दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी

ममता बनर्जी आज रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई. खबर है कि वे यहां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी. कल सोमवार को दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही हैं. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कल शनिवार को दिल्ली पहुंच गये हैं.
 

Kolkata : ममता बनर्जी आज रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई. खबर है कि वे यहां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी. कल सोमवार को दिल्ली में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही हैं. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कल शनिवार को दिल्ली पहुंच गये हैं. सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ सांसद बैठक में शामिल होंगे. 

 

 

टीएमसी सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल विस चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी में नाराजगी बढ़ती जा रही है. यह देखते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी नेता के तौर पर वापसी करने की कवायद में जुट गयी है.

 

 

ममता विपक्षी गठबंधन नेताओं को बीच अपनी जगह बनाने दिल्ली पहुंच रही है. ममता को डर है कि विस चुनाव हारने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं के बीच उसकी हैसियत कहीं घट न जाय़े. इससे पहले शुक्रवार को ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी में संगठन स्तर पर बदलाव करते हुए वफादार माने जाने वाले नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपीं.

 


टीएमसी के अधिसंख्य नेता विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हार का ठीकरा अभिषेक बनर्जी पर फोड़ रहे हैं, लेकिन ममता ने अभिषेक को राष्ट्रीय महासचिव बनाए रखा है, ममता ने अभिषेक की मदद के लिए राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को संयुक्त राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही